आज का पंचांग (गुरुवार, 16 July 2026) सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। पंचांग के माध्यम से तिथि, नक्षत्र, योग,…
Year: 2026
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली नाथू बरखेड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसमें 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर कलेक्टर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टोरेट में बैठक बुलाई। बैठक में सेना भर्ती से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर ठगी का नया खतरनाक रूप: महिलाओं की आवाज में लोगों को फंसा रहे ठग
ग्वालियर और पूरे मध्यप्रदेश में साइबर ठगों का एक नया और बेहद खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। इसे पुलिस अधिकारी डिजिटल हनी ट्रैप कह रहे हैं। ठग अब लोगों को फंसाने के लिए फर्जी वेबसाइट से आगे बढ़कर महिलाओं की मीठी आवाज का सहारा ले रहे हैं। वे फोन पर बहुत प्यार से बात करते हैं और घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हैं।
भोपाल में डेंगू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मध्यप्रदेश के भोपाल में मानसून आते ही डेंगू का डंक तेज हो गया है। इस बार हालात थोड़े अलग और ज्यादा चिंताजनक दिख रहे हैं। शहर में डेंगू के टेस्ट पिछले साल से बहुत कम हुए हैं। फिर भी मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने अफसरों की नींद उड़ा दी है।
