देश के सरकारी पोर्टल्स पर बड़ा साइबर खतरा मंडरा रहा है। हैकर्स सरकारी योजनाओं का डेटा चुराकर डार्क-वेब पर बेच रहे हैं। इसमें आम नागरिकों और लाभार्थियों की निजी जानकारी शामिल है। एक मीडिया संस्थान की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है। इसमें सामने आया कि भारतीय नागरिकों का डेटा रूस के साइबर बाजारों में खुलेआम बिक रहा है। यह कारोबार डार्क-वेब के जरिए चल रहा है।
Year: 2026
मध्यप्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों की गहरा सकती है कमी
मध्यप्रदेश में अगले पांच साल में 221 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसर रिटायर हो जाएंगे, जिससे प्रशासनिक संकट गहरा सकता है। प्रदेश की आबादी लगातार बढ़ रही है और शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतें भी बढ़ी हैं। सरकार ने इन जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नए विभाग और उपक्रम बनाए हैं और जिलों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिन्हें नया प्रशासनिक ढांचा चाहिए।
