बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज यानी बुधवार को पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।
Year: 2026
केजरीवाल का केंद्र पर हमला, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान दे.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच: समय, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाना है। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल एंड कंपनी इस सीरीज पर इसी मैच के बाद कब्जा करना चाहेगी, जबकि मेजबान टीम बराबरी की तलाश में होगी। इस मैच की टाइमिंग क्या है? क्योंकि यह मैच पिछले मैच की तरह साढ़े 3 बजे शुरू नहीं होगा।
बाल अपराध में तेजी: किताबों की जगह हथियार थाम रहे मासूम
भारत में जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई और खेल पर ध्यान देना चाहिए, उसी उम्र में कई किशोर अपराध की राह पकड़ रहे हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि यह ट्रेंड हर साल गंभीर होता जा रहा है। चोरी और अपहरण के अलावा अब साइबर अपराध भी इस सूची में तेजी से जुड़ रहा है। यह जानकारी National Crime Records Bureau के अनुसार है।
बाबा के झांसे में आया पिता, गड़े धन के लिए नाबालिग बेटी की दे दी बलि
पुलिस के मुताबिक पूरी घटना पूर्णिमा की रात हुई थी। आरोपी को एक कथित बाबा ने खेत की मेड़ में गड़ा धन होने का लालच दिया था। इसी लालच में वह अपनी बेटी को लेकर खेत पहुंचा था। खेत में बाबा और उसका एक साथी पहले से ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अनुष्ठान के नाम पर पहले बच्ची की डंडे से पिटाई की गई थी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस की अवैध वसूली का पर्दाफाश, हर महीने हुक्का बार-सटोरियों से वसूली के आरोप
कोहेफिजा थाने से वसूली की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें हुक्का लाउंज, स्पा सेंटर और देर रात तक चलने वाले बीस से ज्यादा रेस्टोरेंट-लाउंज का जिक्र है, इसमें सटोरियों से होने वाली वसूली का हिसाब भी दर्ज है, कोहेफिजा पुलिस इस लिखित सूची में करीब सवा लाख रुपए प्रतिमाह का लेखा-जोखा मिला है
