अरेरा कॉलोनी से शुरू हुआ घरों में दुकान खोलने का विरोध अब पूरी राजधानी में

अरेरा कॉलोनी से शुरू हुआ घरों में होटल, दुकान, रेस्तरा खोलने का विरोध अब तेजी से फैल रहा है, भोपाल में अरेरा कॉलोनी के बाद पहले रचना नगर, गौतम नगर और अब दर्जनभर कॉलोनियां भी शामिल हो गई हैं, कॉलोनियों में बढ़ते बाजार से लोग कितने परेशान भी है यह भी खुलकर चर्चा कर रहे हैं

अरेरा कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों के बढ़ने से नागरिक परेशान हैं। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के नोटिफिकेशन पर नागरिकों ने आपत्ति दर्ज कराई है। नागरिकों का कहना है कि विभाग के अधिकारी शिकायत पर कार्रवाई करने कभी आगे नहीं आए। अब रहवासियों की समस्याओं को अनदेखा कर व्यवसायिक निर्माण और गतिविधियों को संरक्षण देने नियम बदलने का रास्ता साफ किया जा रहा है।