उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्कूलों की टाइमिंग में फिर से बदलाव किया गया है, जो आगामी सोमवार से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। यह बदलाव पहले की भीषण गर्मी और उमस के कारण किए गए अस्थाई बदलाव को वापस लेने के लिए किया गया है।



