कांग्रेस का चक्काजाम: एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर थमे पहिए
सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ गुरुवार दोपहर कांग्रेस ने बंडोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
किसानों की समस्याएं
किसानों ने शिकायत की कि जिले में गेहूं खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों को समय पर स्लॉट बुकिंग नहीं मिल रही है और खरीदी केंद्रों पर बारदाने का अभाव है।
कांग्रेस की मांगें
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने भावांतर राशि के भुगतान और अनाज की अधिक तौल की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रशासन का आश्वासन
प्रशासन के आश्वासन के बाद बहाल हुआ यातायात हाईवे पर अचानक हुए प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।