(ब्यूरो कार्यालय)
नई दिल्ली (साई)। गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों के लिए IB ACIO City Intimation Slip 2025 जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से लॉगिन करके अपनी सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,717 रिक्त पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में टियर-I, टियर-II और इंटरव्यू शामिल हैं।
परीक्षा तिथियां और शिफ्ट टाइमिंग
टियर-I परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रत्येक दिन तीन शिफ्ट होंगी —
शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा समय
शिफ्ट 1 सुबह 7:30 बजे 9:00 AM – 10:00 AM
शिफ्ट 2 सुबह 10:30 बजे 12:00 PM – 1:00 PM
शिफ्ट 3 दोपहर 1:30 बजे 3:00 PM – 4:00 PM