बीना में बनेगा देश का सबसे बड़ा तेल भंडार: मध्य प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित बीना में देश का सबसे बड़ा तेल भंडार बनाने की योजना है, जिससे उत्तर भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। यह भंडार देश के कुल रणनीतिक तेल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा संभालेगा। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में भी नए रणनीतिक तेल भंडार बनाने की योजना है।

भिण्ड नगर पालिका में विवाद: हिस्ट्रीशीटर को एल्डरमैन बनाने पर भाजपा में विरोध

मध्यप्रदेश के भिण्ड नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे अजीत भदौरिया को एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायतों के बाद जिला कलेक्टर ने मामले की जांच कर नगरीय विकास एवं आवास विभाग को मनोनयन निरस्त करने की सिफारिश भेजी है।

एमपी में गैस सिलेंडर की बुकिंग रद्द: जानें वजह

भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई, उनकी बुकिंग कैंसिल की जा रही है। गैस एजेंसियों का कहना है कि यह आदेश खुद गैस कंपनियों से आया है। कंपनियों ने यह निर्देश लिखित में नहीं बल्कि मौखिक रूप से दिया है। इसी वजह से उपभोक्ताओं को साफ जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, यात्री के दोनों पैर कटे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज, जीआरपी पुलिस के अनुसार स्टेशन मास्टर इंदौर ने समय रात 11.10 बजे सूचना दी कि स्टेशन के प्लेटफार्म नं. चार पर एक व्यक्ति क्षिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन के रेक प्लेसमेंट के समय चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में घायल हो गया

इंदौर में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा

नर्मदा लाइन से आ रहा काला पानी, सैकड़ों परिवार परेशान, रहवासी बीमारी फैलने की आशंका से डरे हुए हैं और कई लोग बीमार भी हो चुके हैं

भोपाल में किसान आंदोलन: बसों पर चढ़े किसान, अर्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन

भोपाल में किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। किसान कपड़े उतारकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनकारी किसान बसों पर चढ़ गए हैं। वहीं किसान अब मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में मूंग की पूरी फसल MSP पर खरीदने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है।

गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की नियुक्ति पर हाई कोर्ट की रोक

मध्य प्रदेश के गांधी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित डॉक्टर ने नौकरी जॉइन करने के तीन महीने बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वेटिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे डॉक्टर ने नियुक्ति की मांग की, लेकिन कॉलेज ने वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति देने के बजाय नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नई नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगाकर जवाब मांगा है।

पेंच टाइगर रिजर्व में करोड़ों का संरक्षण बजट, फिर भी पाँच वर्षों में कई बाघों की मौत; जानिए पूरी तस्वीर

सिवनी से एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट (ब्यूरो कार्यालय) भोपाल (साई)। मध्य प्रदेश को देश का ‘टाइगर स्टेट‘ कहा जाता है और इस पहचान को मजबूत बनाने में सिवनी जिले स्थित पेंच…

# राजकोट एक्सप्रेस में कंडक्टर संजय तिवारी की ईमानदारी बनी मिसाल, यात्रियों का खोया वॉलेट और मोबाइल सुरक्षित लौटाया

(ब्यूरो कार्यालय) जबलपुर (साई)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल से एक ऐसी प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने भारतीय रेल के प्रति यात्रियों का विश्वास और अधिक मजबूत…

अरेरा कॉलोनी में अवैध दुकानें बंद होंगी

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसमें 30 हजार से अधिक दुकानें और होटल शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने तेजी से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और आसपास के क्षेत्रों के 429 भवन मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं।

ESB के ITI TO रिजल्ट पर बवाल, एक ही सरनेम वाले टॉपर्स

कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित आईटीआई टीओ परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें एक ही सरनेम वाले कई टॉपर्स हैं और सभी का परीक्षा केंद्र सागर शहर में था। यह परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थी और लगभग 1.65 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, निशातपुरा रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 5 बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह स्टेशन लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और भोपाल के यात्रियों को एक नई सुविधा प्रदान करेगा।

भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग रद्द: एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई, उनकी बुकिंग कैंसिल की जा रही है। गैस एजेंसियों का कहना है कि यह आदेश खुद गैस कंपनियों से आया है। कंपनियों ने यह निर्देश लिखित में नहीं बल्कि मौखिक रूप से दिया है। इसी वजह से उपभोक्ताओं को साफ जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

एमपी में मूंग खरीद विवाद: किसानों का सीएम हाउस का घेराव

मध्यप्रदेश में मूंग खरीद विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया है, किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बुधवार को सीएम हाउस का घेराव करने की योजना बनाई है, इसके लिए किसान सोमवार को भोपाल की ओर कूच कर रहे हैं और प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए जगह-जगह सड़कें बंद कर दी हैं

इंदौर बनाएगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड, ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत 30 जुलाई को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, शहर के पांच लाख लोग छह प्रकार के पृथक कचरे के साथ ‘सेग्रीगेसन वाली सेल्फी’ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।