नगर पालिका परिषद सिवनी का विशेष सम्मिलन संपन्न, 13 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

(अखिलेश दुबे)

सिवनी (साई)। मंगलवार को नगर पालिका परिषद सिवनी में अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे विशेष सम्मिलन का आयोजन किया गया। बैठक में नगर विकास और अन्य विषयों से जुड़े कुल 13 प्रस्तावों पर चर्चा की गई,जिन्हें परिषद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

विशेष सम्मिलन में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

इस बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती डॉली अमित डागौर,सीएमओ श्री विषाल सिंह मस्कोले,सभी पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पार्षदों में श्रीमती राजकुमारी बरमैया,श्रीमती नेहा धीरज प्रथ्यानी,श्रीमती मालती बाबा पांडे,श्रीमती राजश्री संदेष बास्सा,श्री संजय भलावी,सुश्री साक्षी डागोरिया,श्रीमती अनुसइया अनिल पटवा,श्री राजिक अकील,श्रीमती निधि मोंटू दुबे,श्री शफीक खान,श्री जोहेब जकी अनवर,श्री विजय गोलू पंडित,श्री मेहमूद खान,श्रीमती आकांक्षा शीबू सेंगर,श्री राजेश राजू यादव,श्री राहुल बघेल,श्रीमती गोविंदी रवि सैयाम,श्रीमती जीतू तरुण श्रीवास,श्री चंदन खताबिया,सुश्री इषरत नब्बू खान और श्री रविशंकर गुड्डा भांगरे शामिल थे।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव

बैठक में जिन 13 प्रस्तावों को पारित किया गया,उनमें प्रमुख इस प्रकार हैं

सीवी रमन वार्ड में अपना पार्क गीता भवन स्थापना हेतु निर्माण कार्य।

मुख्यमंत्री अधोसंरचना (चतुर्थ) के अंतर्गत नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन हेतु स्थान का चयन।

वर्ष 2025-26 की वार्षिक निविदा के अंतर्गत तृतीय ई-निविदा आमंत्रण।

15वें वित्त आयोग अंतर्गत नवीन फायर स्टेशन का निर्माण।

भवन नामांतरण प्रकरणों की स्वीकृति।

एबीपीएएस-2 और एबीपीएएस-3 ऑनलाइन पोर्टल में भवन निर्माण स्वीकृति।

नगरीय क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण,परिवहन एवं प्रसंस्करण का कार्य बाह्य संस्था से ठेके पर कराना।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बीएलसी घटक के तहत 90 हितग्राहियों की सूची अनुमोदन।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के एएचपी घटक के अंतर्गत ग्राम कंडीपार में निर्मित रिक्त आवासों के आबंटन हेतु सूची अनुमोदन।

जल प्रदाय शाखा के अंतर्गत ब्लीचिंग पाउडर (ग्रेड-1) की ई-टेंडर प्रक्रिया।

रिक्त पदों पर कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव।

बैठक का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया और सभी प्रस्तावों को परिषद के सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।