राशिफल, सोमवार 08 सितंबर 2025

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न करें।

वृषभ (Taurus)

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

मिथुन (Gemini)

आज आपको किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। धन हानि की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह (Leo)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

कन्या (Virgo)

आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन के मामले में सतर्क रहें।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मौसम के बदलाव से बीमार हो सकते हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव रहेगा।

धनु (Sagittarius)

आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी को भी कठोर शब्द न कहें। व्यापार में हानि की संभावना है।

कुंभ (Aquarius)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मीन (Pisces)

आज आप धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

(साई फीचर्स)