हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया है

एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, NEET पेपर लीक पर भी उठे सवाल

एमबीबीएस इंटर्न और छात्र स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे, मध्य प्रदेश में देश के सबसे कम स्टाइपेंड में से एक मिलता है, प्रदर्शन में NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए

मेट्रो की टीम ने मापा कंपन, मानक से कम मिली तीव्रता

छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों ने विरोध किया था, जिसके बाद मेट्रो प्रबंधन टीम ने इस इमारत पर कंपन मापा और मानक से कम तीव्रता मिली

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, दो जिलों के एसपी बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक जरूरी फेरबदल किया है, जिसमें श्योपुर और टीकमगढ़ जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं और एक सीनियर अधिकारी को भोपाल मुख्यालय भेजा गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और फील्ड अनुभव के नए उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है।

उज्जैन में दुर्लभ संयोग: सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक साथ

उज्जैन में 17 अगस्त को सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक साथ पड़ रही है, जो कि 7 साल बाद हो रहा है। इस दिन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट भी खुलेंगे, जो साल में सिर्फ एक दिन खुलता है। प्रशासन का अनुमान है कि 8 से 10 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं।

मध्य प्रदेश में हनी ट्रैप की पटकथा

मध्य प्रदेश में राजनीति और अफसरशाही में बहुत कुछ होता है, लेकिन इस बार हनी ट्रैप की पटकथा चर्चा में आ गई है। मंत्री महोदया ने अपनी बात रखने के लिए जो तरीके अपनाए हैं, उनकी खूब चर्चा हो रही है। उधर, मंत्रालय में फिर एक धाकड़ ठेकेदार की धमक महसूस की जा रही है। सबसे खास तो यह है कि विकास-मिकास की बातें छोड़िए…सूबे में फिर हनी-ट्रैप की चर्चा है। पर्दे के पीछे पूरी पटकथा लिखी जा रही है।

आईटीआर के नए नियम लागू, अब गिफ्ट और बड़े लेनदेन की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी

आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आयकर विभाग ने रिटर्न फॉर्म में नए प्रावधान जोड़े हैं जिनका उद्देश्य वित्तीय लेनदेन में अधिक पारदर्शिता लाना और कर चोरी पर प्रभावी रोक लगाना है। अब केवल आय ही नहीं, बल्कि कुछ विशेष प्रकार की प्राप्तियों और लेनदेन की जानकारी भी रिटर्न में देना अनिवार्य हो गया है।

इंदौर के लवकुश चौराहा डबल डेकर फ्लाईओवर पर राहत की शुरुआत

इंदौर विकास प्राधिकरण आगामी सप्ताह से लवकुश चौराहा स्थित डबलडेकर फ्लाईओवर की एक लेन आम यातायात के लिए खोलने जा रहा है, इससे अरविंदो अस्पताल उज्जैन रोड की ओर से आने वाले वाहन बिना लवकुश चौराहे पर रुके सीधे बाणगंगा, मरीमाता और सांवेर रोड की दिशा में जा सकेंगे

नाना पटवारी से पुलिस की पूछताछ: सट्टे का खेल कबूला

ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पुलिस ने दो घंटे आमने-सामने पूछताछ की, इस दौरान नाना पटवारी ने सट्टे का खेल कबूला

आज का अंक ज्योतिष: 19 July 2026, जानिए मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा रविवार

रविवार 19 July 2026 का दिन सूर्य की ऊर्जा से प्रभावित रहेगा, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। […]

आज का पंचांग: रविवार 19 July 2026, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (रविवार, 19 July 2026) सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पंचांग देखने की परंपरा है। पंचांग के […]

दैनिक राशिफल: रविवार 19 July 2026

राशिफल विवरण ♈ मेष आज कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति की संभावना बढ़ेगी। व्यापारियों को छोटे‑छोटे लाभ […]

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अफसरों की फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

मध्यप्रदेश सरकार ने अफसरों के खर्चों पर बड़ी सख्ती दिखाई है, अब अफसर सिर्फ इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर करेंगे, सरकारी बैठकें और ट्रेनिंग फाइव स्टार होटलों में नहीं होंगी, यह फैसला राज्य के कमजोर वित्तीय हालात को देखकर लिया गया है, नए नियम अगले दो वित्तीय वर्षों तक लागू रहेंगे

दो इंच बारिश से मौसम में घुली ठंडक, अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 24 डिग्री; खरीफ फसलों को मिली राहत

(ब्यूरो कार्यालय) सिवनी (साई)। सिवनी जिले में आज शनिवार 18 जुलाई 2026 की शाम तक रिकार्ड किया गया पिछले 24 घंटों का तापमान इस प्रकार […]