हेपेटाइटिस के बारे में कई बार मरीजों को पता ही चलता नहीं है, मरीज वायरस के साथ जीते हैं लेकिन जब वायरस का लोड बढ़ता है तो लिवर को नुकसान होता है, इस वजह से हेपेटाइटिस को साइलेंट किलर कहा जाता है, यदि जांच में समय पर हेपेटाइटिस का पता चल जाए और टीकाकरण व शुरुआती उपचार हो जाए तो इस बीमारी की जटिलाताओं को टाला जा सकता है