नशा मुक्त युवा अभियान के माध्यम से देश के युवाओं को नशीली दवाओं से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा और हर रविवार को देश भर में जागरूकता फैलाने और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

