जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक सरकारी कर्मचारी ने आयुष्मान योजना का दुरुपयोग किया है। इस कर्मचारी ने फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवाया और निजी अस्पताल में लाखों रुपये का इलाज कराया। यह मामला सरकारी योजनाओं में हो रही धांधली की एक बानगी है जिससे जरूरतमंद असली लाभार्थियों का हक प्रभावित होता है।

