रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और उससे 18 दिन पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन गई है। महीनों पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को भी सीट मिलने की गारंटी नहीं है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन उनमें भी अब जगह नहीं बची।
Tag: रेलवे न्यूज
वंदे भारत एक्सप्रेस: अब नए रंग में रफ्तार भरेगी भोपाल-दिल्ली ट्रेन
भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द नए रूप में दिखेगी। यह ट्रेन ग्वालियर होते हुए दिल्ली पहुंचती है। अब तक इसका रंग नीला और सफेद रहा है, लेकिन अब इसका बाहरी रंग बदलकर आकर्षक केसरिया किया जा रहा है। इसके लिए Bhopal-Delhi Vande Bharat train को झांसी की वैगन रिपेयर वर्कशॉप भेजा गया है। यहां आधुनिक तकनीक से यह पूरा काम हो रहा है।

