सावन का महीना शुरू हो चुका है और रक्षाबंधन पर भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें भोपाल और रीवा के बीच दोनों दिशाओं में चलेंगी। रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।