तंत्र-मंत्र के बहकावे में एमपी सबसे आगे, धन-दौलत के लालच अपनों की ले रहे जान

जमीन के नीचे छिपा करोड़ों का खजाना, रात के अंधेरे में तंत्र-मंत्र और देखते ही देखते अमीर बनने का सपना, इन सब दावों के पीछे का सच बेहद डरावना है। आज भी कई लोग ऐसे झूठे दावों में फंसकर अपनी जमा-पूंजी गंवा रहे हैं। साथ ही अपनों की जान भी ले रहे हैं। मध्य प्रदेश से आई हालिया घटनाएं बताती हैं कि, कैसे अंधविश्वास की वजह से लोग ठगी, मारपीट और हत्या जैसे बड़े अपराध कर रहे हैं।