आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डालने का एक और बड़ा मामला सामने आया है, मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दान की भारी अनियमितता उजागर हुई है, आरोप है कि यहां श्रद्धालुओं से मिलने वाला नकद चढ़ावा, सोना और चांदी एक ऐसी समिति वसूल रही थी, जिसका मंदिर के शासकीय प्रबंधन से कोई नाता नहीं है


