जम्मू-कश्मीर के गंदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल हुए हैं और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है, जिससे भोपाल के 300 से अधिक श्रद्धालु जम्मू और कटरा में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, कई अन्य श्रद्धालु भी प्रभावित हुए हैं और उन्हें मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बुधवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया और श्री अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों से बातचीत की.
अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई, 4822 यात्री 259 वाहनों में पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए, यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं