कांग्रेस ने किया चक्काजाम
सिवनी जिले में समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ गुरुवार दोपहर कांग्रेस ने बंडोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
किसानों की समस्याएं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में गेहूं खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों को समय पर स्लॉट बुकिंग नहीं मिल रही है और खरीदी केंद्रों पर बारदाने का अभाव है।
प्रशासन का आश्वासन
प्रशासन के आश्वासन के बाद बहाल हुआ यातायात हाईवे पर अचानक हुए प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और किसानों से चर्चा की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया से मानसेवी तौर पर जुड़े हुए मनोज राव देश के अनेक शहरों में अपनी पहचान बना चुके हैं . . .
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





