सोशल मीडिया पर देसी अंदाज वाले चुटकुले लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। खासकर जब कहानी के अंत में ऐसा ट्विस्ट हो, जो पढ़ते ही हंसी छुड़ा दे। आज का यह मजेदार जोक भी कुछ ऐसा ही है।
एक फकीर प्यासा होकर एक घर के बाहर पानी मांगने पहुंचा। लेकिन वहां मौजूद बच्चे ने जो मेहमाननवाजी दिखाई, उसे देखकर फकीर भी खुश हो गया। फिर अचानक कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि सब हंस पड़े।
फकीर : बेटा आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे..!!
बच्चा : अगर लस्सी हो जाये तो..!!
फकीर : तब तो बहुत ही अच्छा होगा..!!
बच्चा लस्सी ले आया।
फकीर ने 5 लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा :
“क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नहीं पीता, जो तुम सारी लस्सी मेरे लिए ले आये?”
बच्चा : पीते तो सब हैं… लेकिन आज सुबह लस्सी में चूहा गिर गया, और उसी में मर गया था..!!
फकीर ने झल्लाकर गुस्से में लोटा जमीन पर दे मारा..!!
बच्चा रोते हुए बोला :
“मम्मी… इन्होंने हमारा लोटा तोड़ दिया..!! अब हम टॉयलेट में क्या लेकर जायेंगे..??”
फकीर बेहोश..!
(साई फीचर्स)
पहले लस्सी का राज सुनकर फकीर के होश उड़े और फिर लोटे की सच्चाई जानकर तो पूरी कहानी ही उल्टी पड़ गई। यही ट्विस्ट इस चुटकुले को इतना मजेदार बनाता है।
हंसी-मजाक जिंदगी को हल्का और खुशहाल बनाता है। ऐसे साफ-सुथरे और मजेदार चुटकुले दिनभर की टेंशन दूर कर चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं।