इजरायल का विशेष दल करेगा डेंटल इंप्लांट, भारत में होगा यह पहला अनूठा प्रयोग
भारत में पहली बार किसी बाघ की डेंटल सर्जरी होने जा रही है!
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा वाइल्डलाइफ़ रिसर्च सेंटर में 6 वर्ष के एक बाघ को नकली दांत (डेंटल इंप्लांट) लगाया जाएगा। सबसे खास बात — यह सर्जरी इजरायल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा की जाएगी और पूरा खर्च भी वही वहन करेगी।
इस वीडियो में जानिए—
• बाघ का दांत कैसे टूटा?
• यह सर्जरी क्यों जरूरी है?
• इजरायल के डॉक्टर भारत क्यों आए?
• क्या यह वन्य जीव संरक्षण में ऐतिहासिक कदम है?
• क्या यह फैसला प्रकृति के साथ हस्तक्षेप है?
• इससे पहले ऐसी दुर्लभ सर्जरी कब-कब हुई?
• विशेषज्ञों की राय और भविष्य की संभावनाएँ
यह ऑपरेशन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए मेडिकल विज्ञान और वन्य जीव संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण बनने जा रहा है।

43 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. दिल्ली, मुंबई, नागपुर, सिवनी, भोपाल, रायपुर, इंदौर, जबलपुर, रीवा आदि विभिन्न शहरों में विभिन्न मीडिया संस्थानों में लम्बे समय तक काम करने का अनुभव, वर्तमान में 2008 से लगातार “समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया” के ‘संस्थापक संपादक’ हैं. 2002 से लगातार ही अधिमान्य पत्रकार (Accredited Journalist) हैं एवं नई दिल्ली में लगभग एक दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता के दौरान भी अधिमान्य पत्रकार रहे हैं.
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





