दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक, दतिया में 30 जुलाई 2026 को वोटिंग होगी और उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
Month: July 2026
इंदौर की DAVV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 13 पद भरे जाने हैं। आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भेजने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2026 तय की गई है। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
BJP युवा मोर्चा इंदौर नगराध्यक्ष की दौड़ में करोड़पति दावेदार
बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर किसे इंदौर नगराध्यक्ष की कमान सौंपेंगे, इस पर सभी की नजरें हैं। वहीं, जिस तरह से इस पद के लिए करोड़पति दावेदार सामने आए हैं, उसने इस पद को ज्यादा हाईप्रोफाइल बना दिया है। इंदौर नगराध्यक्ष पद पर चार साल से काबिज सौगात मिश्रा भले ही उम्रसीमा पार कर 42 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी उम्मीद में हैं। इसके लिए जोर-आजमाइश जारी है।
भोपाल-ग्वालियर के बारे में सामने आया अनसुना रहस्य
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुरातत्व विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां जावरा रियासत से जुड़ी एक पुरानी लिखित प्रति सामने आई है। यह प्रति लगभग 149 साल पुरानी बताई जा रही है। इसे 1877 में हुए ऐतिहासिक दिल्ली दरबार के दौरान लिथोग्राफी तकनीक से तैयार कराया गया था। यह दस्तावेज देवनागरी और उर्दू-फारसी मिश्रित खड़ी बोली में लिखा गया है। इसमें ब्रिटिश हुकूमत की भारतीय रियासतों के प्रति नीति दर्ज है। इसमें राजनीतिक, सामरिक और आर्थिक तीनों पहलुओं का जिक्र है।
झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल शासन की दिशा में बड़ा कदम
झारखंड सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल शासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। राष्ट्रीय हितधारकों के परामर्श 2026 में झारखंड अपनी दृष्टि प्रस्तुत करेगा। यह आयोजन नई दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस आयोजन में झारखंड की तकनीकी दृष्टि को प्रस्तुत करेंगे।
















