इंदौर में लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू

इंदौर-उज्जैन रोड पर पड़ने वाले शहर के लवकुश चौराहे से निकलने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां बन रहा डबल डेकर ब्रिज कुछ ही दिनों के अंदर शुरू हो सकता है। सबसे पहले अरबिंदो अस्पताल की तरफ से बाणगंगा की ओर जाने वाली गाड़‍ियों के लिए ब्रिज की एक लेन खुलेगी।