भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली नाथू बरखेड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसमें 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर कलेक्टर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टोरेट में बैठक बुलाई। बैठक में सेना भर्ती से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


