मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें पूर्व डीजीपी एम.डब्ल्यू. अंसारी ने कहा कि इसे किसी भी समुदाय पर जबरन नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने कहा कि संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में इसका उल्लेख जरूर है, लेकिन यह बाध्यकारी प्रावधान नहीं है।


