सूबे में बादलों की सक्रियता बढ़ने से बारिश की कमी के आंकड़ों में सुधार आया है, दो हफ्ते पहले तक राज्य में बारिश की औसत कमी 55 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 37 प्रतिशत पर पहुंच गई है, राज्य में बारिश की 50 प्रतिशत से ज्यादा कमी वाले जिले अब घटकर आठ हो गए हैं
Tag: हिंदी टैग 3
MP पुलिस सिपाही भर्ती में 0.34 अंक से चूका अभ्यर्थी, HC के आंसर की जांच के आदेश
मप्र में पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के अंतिम रिजल्ट को जारी हुए तीन माह से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन इसे लेकर अब हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ का अहम आदेश आया है। मेरिट में चयन से चूके एक उम्मीदवार की याचिका पर यह फैसला हुआ है। याचिकाकर्ता रतलाम के विजय राठौड़ ने यह मुद्दा उठाया। उनके अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने हाईकोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता केवल 0.34 अंक से मेरिट सूची से चूक गया।
