मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में बड़ा एलान किया। उन्होंने 1281 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दी। सितंबर-अक्टूबर में बाकी कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। इसके अलावा, पुलिस विभाग में 18 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती हो रही है। स्कूल शिक्षकों के 10 हजार से ज्यादा पद पहले ही भरे जा चुके हैं।
Tag: मध्य प्रदेश नौकरी
मध्य प्रदेश में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नहीं होगी नौकरी
मध्य प्रदेश में अब फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वालों की खैर नहीं है। आयुक्त दिव्यांगजन, मप्र शासन ने सभी विभाग प्रमुखों को इस मामले में आदेश जारी किए हैं। अब किसी भी भर्ती से पहले दिव्यांग प्रमाण-पत्रों की अच्छे से जांच की जाएगी, ताकि फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी लेने वालों पर रोक लगाई जा सके।

