सीएम मोहन यादव इंदौर में अबू धाबी फ्लाइट का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 15 जुलाई को उज्जैन और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम अनाज मंडी और कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही शाम को इंदौर एयरपोर्ट से अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ भी करेंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को लेकर होगा।

मुंबई में खराब मौसम: इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुईं दो उड़ानें

मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का असर विमान सेवाओं पर दिखाई दिया, रविवार सुबह खराब मौसम के कारण मुंबई जा रही दो उड़ानों को डायवर्ट कर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया, करीब एक घंटे बाद मौसम साफ होने का संकेत मिलने पर दोनों विमान मुंबई के लिए रवाना हुए, इस दौरान यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा गया