editor's choice उत्तर प्रदेश

पशु सखी योजना से कानपुर की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

NRLM के गंगा राम ने बताया कि कानपुर देहात के कई इलाकों में लगभग 40 महिलाएं पशु सखी और कृषि सखी के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांवों में पशुपालन और कृषि क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (साई)। मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारतके लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ग्रामीण महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस मिशन के तहत संचालित पशु सखी योजना ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाएं दूर-दराज के इलाकों में पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में कार्य करती हैं और पशुओं को आवश्यक पैरामेडिकल सेवाएं प्रदान करती हैं।