शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बीजेपी ने कहा है कि यह हत्या सुनियोजित थी
बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को ‘सुनियोजित’ बताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि यह टीएमसी के 15 सालों के महाजंगल राज का परिणाम है।
टीएमसी ने घटना की निंदा की है
तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।