सिवनी में भाड़े के कथित शूटर्स का आतंक: सुनारी मोहल्ले में चली गोलियों ने बढ़ाई चिंता, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में सुनारी मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 और 12 जून की दरम्यानी रात कथित भाड़े के शूटर्स द्वारा किए गए गोलीकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना शहर में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों और बाहरी अपराधियों की सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

भाड़े के कथित शूटर्स ने बरपाया था आतंक, सिवनी की फिजा में कैसे घुलने लगा इस तरह का जहर . . .

11 व 12 जून की दर्मयानी रात शहर के सुनारी मोहल्ले में चली गोली के तीन आरोपी धराए, एक फरार . . . तीन आरोपियों में एक मोबाईल जप्त!

शहर की शांत फिजा में अपराध का नया खतरा, फायरिंग की घटना ने बढ़ाई बेचैनी