(विनीत खरे)
नई दिल्ली (साई) नई दिल्ली में बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल (GST Council)की 56वीं बैठक में आम जनता के लिए प्री-दिवाली गिफ्ट का ऐलान किया गया। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए,जिनके तहत टैक्स स्लैब में बड़ी कटौती की गई। इसका सीधा असर 100 से अधिक चीजों के दामों पर पड़ेगा।
ये नए रेट 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे। इसमें ज़रूरी सामान,रोजमर्रा की वस्तुएँ,कृषि उत्पाद और स्वास्थ्य उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है,जबकि लग्ज़री वाहनों,तंबाकू उत्पादों,कैफीनयुक्त पेय और क्रिकेट टिकट पर टैक्स बढ़ाया गया है।

कौन-कौन से सामान होंगे सस्ते
- फूड आइटम्स
वनस्पति तेल/वसा: 12% → 5%
मांस,मछली,डेयरी प्रोडक्ट,सोया दूध,फलों का रस,नारियल पानी: 12% → 5%
चॉकलेट,कोको पाउडर,बिस्कुट,पास्ता,नूडल्स: 18% → 5%
पैक्ड पिज्जा ब्रेड,चपाती,रोटी: 5% → 0%
- कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
हेयर ऑयल,शैम्पू,टूथपेस्ट,टॉयलेट साबुन: 18% → 5%
पेंसिल,शार्पनर,चॉक,नोटबुक: 12% → 0%
शिशु नैपकिन,कपड़े के बैग,सिलाई मशीन: 12% → 5%
- इलेक्ट्रॉनिक्स
AC,डिशवॉशर,टीवी,प्रोजेक्टर: 28% → 18%
- कृषि और फर्टिलाइजर
ट्रैक्टर,कृषि मशीनरी,बायो-कीटनाशक: 12%-18% → 5%
ट्रैक्टर टायर,हाइड्रोलिक पंप: 18% → 5%
- हेल्थ प्रोडक्ट्स
हेल्थ/टर्म इंश्योरेंस: 18% → 0%
थर्मामीटर,ग्लूकोमीटर,ऑक्सीजन: 12%-18% → 5%
कई दवाएं और दुर्लभ औषधियां: 5%-12% → 0%
- वाहन और परिवहन
छोटी कारें,तिपहिया, 350ccसे छोटी बाइक: 28% → 18%
साइकिल और गैर-मोटर वाहन: 12% → 5%
- कपड़ा उद्योग
सिंथेटिक धागा,सिलाई धागा: 12%-18% → 5%
₹2,500 तक के परिधान: 12% → 5%
- बिल्डिंग मटेरियल और ऊर्जा
टाइल,ईंट,सीमेंट: 12%-28% → 5%-18%
सोलर पैनल,बायोगैस,पवन ऊर्जा उपकरण: 12% → 5%
कौन-कौन सी चीजें होंगी महंगी
तंबाकू और संबंधित उत्पाद: 28% → 40%
कैफीनयुक्त/कार्बोनेटेड पेय: 28% → 40%
बड़ी एसयूवी,लग्ज़री कार,रेसिंग कार: 28% → 40%
350ccसे बड़ी मोटरसाइकिलें: 28% → 40%
क्रिकेट मैच टिकट (घरेलू/अंतर्राष्ट्रीय): 12% → 18%
कैसीनो,जुआ,सट्टेबाज़ी: 28% → 40%
जनता पर असर
इस टैक्स कटौती से खाने-पीने का सामान,किचन आइटम्स,हेल्थकेयर,शिक्षा,कपड़े और कृषि उपकरण सस्ते होंगे,जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा। वहीं लक्ज़री और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ने से सरकार की राजस्व वसूली और हेल्थ पॉलिसी को मजबूती मिलेगी।

मूलतः प्रयागराज निवासी, पिछले लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से नई दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय विनीत खरे किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं.
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





