मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग के कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान हथियार चलाने पर पुलिस सीधे FIR दर्ज नहीं कर सकेगी। पहले मजिस्ट्रेट जांच होगी। यह प्रावधान BNSS 2023 की धारा 218(2) के तहत लागू हुआ है। इसका मकसद शिकारियों और तस्करों से जूझते वनकर्मियों को सुरक्षा देना है।
Month: August 2026
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, कई विभागों में भर्ती शुरू
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल दो हजार 306 पदों पर बंपर वैकेंसियां भरी जाएंगी। यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के 61 अलग-अलग विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां होंगी, जिनमें कृषि मंडी बोर्ड, पंचायत राज संचालनालय, सहकारिता विभाग और मेडिकल कॉलेजों जैसे प्रमुख डिपार्टमेंट्स शामिल हैं।
इंदौर में सोना 1400 और चांदी 3300 रु. उछली
अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बाजार अनिश्चितता में है, दरअसल अमेरिका वार्ता की बात कह रहा है और ईरान अमेरिका से सीधे किसी तरह की वार्ता जारी रहने से इनकार कर रहा है, ऐसे मिले-जुले संकेतों के आंकलन में बुलियन मार्केट भी लगा है, बाजार अब अमेरिका लेबल मार्केट के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है क्योंकि इसी से फेडरल रिजर्व की अगली नीति तय होगी
