मध्य प्रदेश के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर इंदौर में जीएसटी ट्रिब्यूनल क्यों नहीं है, इस पर हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य शासन को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने शासन को छह सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। यह नोटिस मप्र टैक्स कंसल्टेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया।
Month: July 2026
कांग्रेस का अंदरूनी विवाद पुलिस तक पहुंचा, पूर्व मंत्री पांसे पर आरोप
बैतूल कांग्रेस का अंदरूनी विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह मामला कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम से जुड़ा है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विजय पारधी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से शिकायत की। इसके बाद पारधी को मंच पर बुलाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बड़ा आरोप, उपमहाधिवक्ता ने लगाया जवाब बदलने का आरोप
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ उपमहाधिवक्ता सुदीप भार्गव ने आरोप लगाया है कि आपराधिक मामलों में उनके द्वारा तैयार और हस्ताक्षरित जवाब बगैर उनकी जानकारी और स्वीकृति के बदल दिया गया। इस बदले हुए जवाब को कोर्ट में पेश भी कर दिया गया। यह मामला पाक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है और बड़वानी विशेष न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले के विरुद्ध आरोपित ने जमानत याचिका प्रस्तुत की है।
















