मध्य प्रदेश का जहाज महल अपनी स्थापत्य कला से देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन महल परिसर में प्रवेश करते ही पर्यटक डिजिटल दुनिया से कट जाते हैं। यहां न मोबाइल नेटवर्क मिलता है, न इंटरनेट और न ही गूगल मैप काम करता है। ऐसे में यदि किसी पर्यटक की तबीयत बिगड़ जाए, कोई दुर्घटना हो जाए या परिवार से संपर्क करना हो तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

