दतिया विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह ने भाजपा को हराया

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से हरा दिया। मतगणना शुरू होने पर भाजपा आगे थी, लेकिन कुछ राउंड बाद तस्वीर बदल गई और कांग्रेस ने बढ़त बना ली।

दतिया विधानसभा उपचुनाव नतीजे: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, उन्होंने कहा यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं, दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में जोरदार टक्कर थी