मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित बीना में देश का सबसे बड़ा तेल भंडार बनाने की योजना है, जिससे उत्तर भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। यह भंडार देश के कुल रणनीतिक तेल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा संभालेगा। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में भी नए रणनीतिक तेल भंडार बनाने की योजना है।

