रीवा जिले में पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से बड़ी तादाद में किताबें गायब होने का मामला सामने आया है, जिसमें लगभग 35 से 36 लाख किताबें शामिल हैं और इनकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। यह खबर सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


