भोपाल में 25 जुलाई से पीएम ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है, जो शहर के लोगों के लिए एक नई और सस्ती परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। 20 जुलाई से 5 दिन तक बसों का ट्रायल रन होगा और शहर के 10 रूट पर कमर्शियल संचालन शुरू किया जाएगा।