भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होने जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के युवा हिस्सा ले सकेंगे। यह भर्ती रैली नाथू बरखेड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी और 8 अगस्त तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Tag: अग्निवीर भर्ती
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली नाथू बरखेड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसमें 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर कलेक्टर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टोरेट में बैठक बुलाई। बैठक में सेना भर्ती से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
