इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड मॉडल की तर्ज पर रायपुर नगर निगम भी 100 करोड़ रुपये जुटाने जा रहा है, जिससे शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। यह बॉन्ड जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच जारी होगा। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने रायपुर नगर निगम को तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया है।



