अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच कृषि अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण और कृषि व्यापार में नए अवसरों पर चर्चा हुई।


