मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने रिक्त सीटों को भरने के लिए खास प्रवेश मेला शुरू किया है। इसमें छात्र एक ही दिन में अपनी पूरी एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह मेला 8 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगा और रोज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।