(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जिले में कृषकों की उर्वरक आवश्यकता की पूर्ति हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सिवनी जिले के रैक पॉइंट पर कृभको फर्टिलाइजर्स कंपनी का कुल 1595 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ। प्राप्त उर्वरक का सत्यापन सहायक संचालक कृषि द्वारा किया गया।
प्राप्त यूरिया का 70 प्रतिशत हिस्सा सहकारी क्षेत्र के डबल लॉक केंद्रों,मार्केटिंग समितियों एवं सीधा समितियों में तथा 30 प्रतिशत निजी विक्रेताओं को प्रदाय किया जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि जिले के सभी कृषकों तक समय पर और संतुलित मात्रा में उर्वरक पहुँचे।
कृषि विभाग ने बताया है कि उक्त यूरिया का वितरण आगामी दिवस से कृषकों को किया जाएगा। कृषकों से अपील की गई है कि वे पंजीकरण अनुसार अधिकृत विक्रेताओं और सहकारी संस्थाओं से ही यूरिया प्राप्त करें। कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर विक्रय की जानकारी तुरंत विभागीय अधिकारियों को देने की भी अपील की गई है।
जिले में उर्वरक आपूर्ति और वितरण की सतत निगरानी की जा रही है,जिससे कृषकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





