अखिलेश यादव का 8 लाख का चालान: “सरकार ने ऐसी गाड़ी दी है, जिससे चला ही नहीं जा सकता”

अखिलेश यादव ने कहा — “सरकार ने हमें ऐसी गाड़ी दी है, जिससे चला ही नहीं जा सकता। फिर भी 8 लाख का चालान कर दिया। ये सब वसूली का खेल है।” उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने वाला पूरा सिस्टम बीजेपी के लोगों के कब्जे में है और जानबूझकर उनके काफिले की गाड़ियों के चालान करवाए जा रहे हैं।

सपा प्रमुख ने BJP पर लगाया सिस्टम के दुरुपयोग का आरोप, कहा — गरीब कैसे भरेंगे इतना चालान?

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (साई)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकारी गाड़ियों के ओवरस्पीडिंग मामले में 8 लाख रुपये का चालान हुआ है। इस पर सपा चीफ ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार और पुलिस पर सीधा हमला बोला।

सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा

“सरकार ने हमें ऐसी गाड़ी दी है,जिससे चला ही नहीं जा सकता। फिर भी 8 लाख का चालान कर दिया। ये सब वसूली का खेल है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने वाला पूरा सिस्टम बीजेपी के लोगों के कब्जे में है और जानबूझकर उनके काफिले की गाड़ियों के चालान करवाए जा रहे हैं।

चालान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया

अखिलेश ने कहा कि उन्हें कल ही चालान की पर्चियां मिलीं,लेकिन उन्होंने पलटकर देखा भी नहीं और भुगतान स्वीकार कर लिया।

“कैमरे में हमारी गाड़ी आ गई होगी। हमने कहा जितना चालान है,भर दो। लेकिन इस पूरे खेल के पीछे बीजेपी के लोग हैं। मैं ट्रेस करूंगा कि कैमरा और सिस्टम कौन चला रहा है।”

गरीब जनता पर बोझ का सवाल

अखिलेश ने कहा —

“हम तो पार्टी के खाते से चालान भर देंगे, लेकिन गरीब कहां से इतना पैसा लाएंगे? सरकार सुविधाएं नहीं दे रही, उल्टा जनता की जेब पर डाका डाल रही है।”

अन्य मुद्दों पर भी साधा निशाना

जीएसटी दरों में बदलाव पर उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।

“मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही। ट्रंप के टैरिफ ने बीजेपी के नेताओं की बोलती बंद कर दी है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग चीन का माल बाजार में भर रहे हैं। इससे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्टयोजना बर्बाद हो जाएगी।”