ग्रूव FT450: इंडोनेशिया से आया रॉयल एनफील्ड Guerrilla 450 का दमदार फ्लैट ट्रैकर अवतार

हैंडमेड पार्ट्स, टॉप-क्लास कंपोनेंट्स और रेस-रेडी परफॉर्मेंस के साथ केवल 2 महीने में तैयार हुई यह खास मशीन

(रश्मि सिन्हा)

नई दिल्ली (साई)। भारत की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Royal Enfieldदुनिया भर के बेहतरीन कस्टम बाइक बिल्डर्स को खोजने और उनके साथ मिलकर अनोखे प्रोजेक्ट बनाने के लिए जानी जाती है। इस बार कंपनी ने अपने इन-हाउस कस्टम बिल्ड प्रोग्राम के तहत इंडोनेशिया के तेजी से उभरते वर्कशॉप Frontwheel Motorsको Guerrilla450 दी,और कहा—”क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है,बस समय सिर्फ 2 महीने है!”

डिजाइन और फ्रेम में बड़ा बदलाव

Frontwheel Motorsने Guerrilla450 को पूरी तरह से खोलकर नया रूप देना शुरू किया। ब्लैक फिनिश फ्रेम को बदलकर सिल्वर कर दिया गया। बाइक के चेसिस में कई हाई-एंड अपग्रेड किए गए

फ्रंट सस्पेंशन: ब्लैक्ड-आउट Öhlinsफोर्क्स, CNC-मशीन योक्स के साथ

रियर सस्पेंशन: Öhlinsशॉक,कस्टम स्विंगआर्म से जुड़ा हुआ

व्हील्स और टायर्स: 19 इंच के Lowery Racingफ्लैट ट्रैक व्हील्स, Shinkoरबर के साथ

फ्रंट ब्रेक को हटाकर रियर ब्रेक को Bremboकैलिपर और डिस्क से अपग्रेड किया गया

इंजन और परफॉर्मेंस अपग्रेड

Guerrilla450 पहले से करीब 40 HPकी पावर और 174 किलोग्राम के ड्राई वेट के साथ आती है,लेकिन Frontwheel Motorsने इसे और तेज़ बनाने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए

रेस-स्पेक ECU

अपडेटेड इग्निशन सिस्टम

44 मिमी बिलेट एल्यूमिनियम थ्रॉटल बॉडी

नया इंजेक्टर

15 किलोग्राम वजन कम करने के लिए हल्का बॉडीवर्क

हैंडमेड बॉडीवर्क और खास पार्ट्स

ओरिजिनल सबफ्रेम हटाकर स्लिम कस्टम सबफ्रेम लगाया गया

3 मिमी एल्युमिनियम शीट से बना मोनोकोक बॉडी जिसमें फ्यूल टैंक,टेल और साइड पैनल एक साथ इंटीग्रेट हैं

WR3 परफॉर्मेंस का स्पोर्टी गैस कैप और पतला सीट पैड

लो-स्लंग कस्टम एग्जॉस्ट

हैंडमेड फुट पेग्स,कंट्रोल्स और रेडिएटर ओवरफ्लो बोतल

ट्रैक-ओरिएंटेड सेटअप

यह बाइक ट्रैक रेसिंग के लिए बनाई गई है,इसलिए

हेडलाइट और रोड-कंप्लायंट पार्ट्स हटाए गए

फ्रंट में फ्लैट ट्रैक नंबर प्लेट

Renthal843 हैंडलबार, Acerbisथ्रॉटल, ProTaperग्रिप्स और लैप टाइमर

लुक्स और फिनिशिंग

Frontwheel Motorsने NASCARरेस कार से प्रेरित ब्लू-गोल्ड लिवरी दी,जिसमें बियर एल्युमिनियम पार्ट्स पर घोस्टेड चेकरबोर्ड पैटर्न है। रेड टैंक बैज और इंजन लोगो, Frontwheelब्रांडेड पार्ट्स और स्टिकर्स बाइक को प्रीमियम टच देते हैं।

नाम और फिलॉसफी

इस खास मशीन का नाम “Groove FT450″ रखा गया है। Frontwheel Motorsके हेड चंद्रा गुणावन के मुताबिक

Grooveका मतलब पहिए की निरंतर गति है,जो इस प्रोजेक्ट की शुरुआत से अंत तक की कहानी को दर्शाता है। यह Frontwheelटीम की लगातार कस्टम बाइक्स बनाने और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में सफलता पाने की यात्रा का प्रतीक भी है।”