देव उठनी ग्यारस पर सजा बाजार, लेकिन बारिश और ग्राहकों की कमी ने फीकी कर दी रौनक!

दीपावली के बाद लगातार हो रही बारिश ने देव उठनी ग्यारस की रौनक पर पानी फेर दिया। बाजार तो सजे, लेकिन ग्राहकों की कमी के कारण खरीदारी फीकी रही। दुकानदारों को उम्मीद थी कि ग्यारस पर रौनक लौटेगी, लेकिन मौसम ने सारी तैयारी पर ब्रेक लगा दिया। इस बार ग्यारस पर दीपावली जैसी चहल-पहल नज़र नहीं आई।

देव उठनी ग्यारस पर बाजार तो सजा पर ग्राहकों के अभाव में दुकानदारों की फीकी ही दिखी दीवाली!
दीपावली के बाद लगातार हो रही बारिश के चलते ग्यारस पर बाजार में नहीं दिखाई दी भीड़भाड़ . . .