भारत मंडपम का हंगामा: एआई समिट में विरोध, मीडिया की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ विरोध ने देशभर में राजनीतिक और मीडिया विमर्श को गरमा दिया। जहां एक ओर इसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति बताया गया, वहीं दूसरी ओर इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा के विरुद्ध कदम कहा गया। सरकार की सख्त प्रतिक्रिया और मीडिया कवरेज की शैली ने भी निष्पक्ष पत्रकारिता पर सवाल खड़े किए हैं। यह घटना केवल सुरक्षा चूक नहीं, बल्कि राजनीतिक संवाद और मीडिया आचरण पर व्यापक बहस का विषय बन गई है।

‘समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया‘ की ‘साई न्यूज‘ में ‘लिमटी की लालटेन‘ के 761वें एपीसोड में अभी देखिए . . .
एआई समिट में कांग्रेस के विरोध को मीडिया ने जिस तरह लिया वह मीडिया के गरिमा के अनुरूप नहीं!
भारत मंडपम का हंगामा, लोकतंत्र की अभिव्यक्ति या गरिमा का हास?