मेष राशि (Aries)
आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आपके मन में निराशा और असंतोष के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आपकी वाणी में मधुरता रहेगी,लेकिन मन अशांत रह सकता है। आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है,जिससे लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini
आपका मन अशांत रहेगा। धैर्य बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाणी के प्रभाव से व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। संयम बनाए रखें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं,जिससे खर्च बढ़ेंगे।
सिंह राशि (Leo)
आपको आत्मसंयत रहने की सलाह दी जाती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन जैसे बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra
आज आप अपने माता-पिता से अपने पार्टनर की मुलाकात करवा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपको व्यापार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius
आपका मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn
आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे,लेकिन मन अशांत भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
मन अशांत रहेगा। धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मीन राशि (Pisces)
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
(साई फीचर्स)

मूलतः प्रयागराज निवासी, पिछले लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से नई दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय विनीत खरे किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं.
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





